RTE Admission income certificate PDF Download 2024 || आरटीई के आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र 2024

RTE Admission income certificate PDF Download 2024 || आरटीई के आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र 2024

RTE Admission income certificate PDF Download 2024 || आरटीई के आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र 2024

नमस्कार स्वागत है आप सबका आपके अपने ब्लॉग पर | आज की पोस्ट में हम देखेंगे कि राजस्थान में जो निशुल्क शिक्षा के लिए या फिर आप आरटीई के फॉर्म भरे जाते हैं तो उसके लिए आप कैसे अपना आय प्रमाण पत्र तैयार कर सकते हैं और इसको आप किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड का लिंक भी आपको हमारे इस पोस्ट में मिल जाएगा |

आप सभी को पता है कि राजस्थान सरकार की ओर से एक नियम है कि जो प्राइवेट स्कूल होते हैं उसमें 25 % जो छात्र है वह आरटीई के माध्यम से लिए जाते हैं | मतलब उनका जो प्राइवेट स्कूलों में जो एडमिशन होता है वह पूरी तरह से निशुल्क होता है | उन्हें किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं देना होता है इनकी जो भी फीस होती है वह सारी माफ होती है | तो इसके लिए जो आवेदन फार्म है वह अब शुरू हो चुके हैं इसकी हम थोड़ी सी जानकारी और देखेंगे और इसमें जो आय प्रमाण पत्र लगाया जाता है उसको लेकर लोग काफी ज्यादा परेशान है कि कौन सा इसमें लगाया जाता है तो आज के पोस्ट में आपको यह आय प्रमाण पत्र पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा | इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इसका प्रिंटआउट निकालकर इसे तैयार कर सकते हैं | इसको कैसे भरना है इसकी जानकारी के लिए भी आपको इसमें हमारे वीडियो में आप सारी जानकारी ले सकते हैं |

आरटीई में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज -


आरटीई में आवेदन के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए -
  • पिता का आधार कार्ड 
  • माता का आधार कार्ड 
  • जन आधार कार्ड 
  • बच्चों का आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र
  •  फिर मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है |
इन दस्तावेज की सहायता से आप RTE के लिए आवेदन कर सकते हैं |

आरटीई में आवेदन के लिए जरुरी तिथि - 


आईटी के आवेदन के लिए अगर हम बात करें तो यह 3 अप्रैल तारीख से शुरू हो चुके हैं और इसकी जो लास्ट डेट है वह 21 अप्रैल रखी गई है |

आरटीई में आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र कैसे बनाये  -

सबसे पहले आपको दिया गया PDF का प्रिंट निकलवा लेना है | जिसमें उस आय प्रमाण पत्र की जानकारी है जो आपको भरना है। यह प्रमाण पत्र सिंगल पेज का है। मैं इसका लिंक डिस्क्रिप्शन में भी दे रहा हूँ, जिससे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकालकर उपयोग कर सकते हैं।



आपको जो फॉर्म मिलेगा, जिसे भरना होगा।

  • सबसे पहले आपको पार्थी के पिता का नाम लिखना होगा। अगर पिता नहीं है तो माता का नाम लिख सकते हैं। फिर आपको उस पिता के उम्र (वर्ष, माह) और निवास का पूरा पता लिखना होगा।
  • इसके बाद, आपको यहां पर पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर लिखना होगा। अगर भामाशाह नंबर नहीं है तो उसे यहां पर लिखने की जरूरत नहीं है आप चाहे तो जन आधार नंबर भी लिख सकते है।
  • फिर आपको अपनी वार्षिक आय, कृषिभूमि से आय, मजदूरी से आय, अन्य स्रोतों से आय, दुकान किराया आदि की जानकारी लिखनी होगी।
  • आगे, आपको दिनांक लिखना होगा, जिस पर आप इस आवेदक को साइन कर रहे हैं। साइन करने वाले का नाम, और विद्यार्थी से संबध पिता या माता का नाम भी लिखना होगा।
  • इसके बाद, आपको दो स्थानों पर साइन करवाने होंगे। पहला स्थान आपको सरपंच, महापौर, या नगरपालिका अध्यक्ष के साइन के लिए होता है, और दूसरा स्थान आपको दूसरे अधिकारियों जैसे कि स्कूल के राजकीय अधिकारी के साइन के लिए होता है।
  • इसके बाद, आपको यहां तक पूरा करना होता है। आप देख सकते हैं कि पार्थी का नाम, पिता का नाम, विद्यार्थी का नाम, इस फॉर्म में लिखना है।
  • इसके बाद आपको इसमें जो आय है वह हिंदी शब्दों में और अंको में भी लिखनी है |
  • आखिर में, आपको इसे नोटरी कराना होगा। इसके लिए, आपको नोटरी चार्ज देना होगा।
  • यह वाला आय प्रमाण पत्र आपको लगाना है।    

आरटीई में आवेदन कैसे करे - 

इसका आवेदन कैसे करना है इसको लेकर मैंने पूरा विडियो बना रखा है | इस विडियो को देखकर आप आसानी से सीके लिए आवेदन कर पायेंगे |


Download PDF


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post